Google search engine

-‘डॉल्फिन न्यूज’ एक्सक्लूसिवः एडीजी/सीपी ने कहा- बड़े-बड़े मैचों की मेजबानी करेगा ग्रीन पार्क
कानपुर। ‘‘यूपी टी-20 क्रिकेट लीग’ युवा खिलाड़ियों के लिये एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। इस आयोजन से क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को मौका मिल रहा। आने वाले समय में ग्रीन पार्क स्टेडियम बड़े-बड़े मैचों की मेजबानी करेगा। यह बात अपर पुलिस महानिदेशक/ पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ के साथ एक्सक्लूसिव वन टू वन टॉक में कही। यहां बता दें कि ‘स्पोर्ट्स लवर’ अपर पुलिस महानिदेशक/ पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल रविवार की शाम ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 के गवर्निंग काउंसिल के चैयरमैन डॉ. संजय कपूर के साथ मीडिया सेंटर में ब्राडकास्टिंग सिस्टम का जायजा लेने के लिये आये थे। इस दौरान उन्होंने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ से खास बात की।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here