Google search engine
  • दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन स्ट्राइक अंडरटेकिंग समेत चार बिंदुओं पर खुले मंच पर चर्चा हुई
    कानपुर। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, और बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेशों के तहत अधिवक्ताओं पर बढ़ती सख्ती के विरोध और अन्य इसी तरह की समस्याओं के मंथन के लिये कानपुर कोर्ट परिसर में दो दिवसीय प्रदेश व्यापी अधिवक्ता सम्मेलन शुरु हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अधिवक्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन के मेजबान कानपुर बार एसोसियेशन व लायर्स एसोसियेशन ने 55 जिलों के लगभग 2500 अधिवक्ताओं के शामिल होने का दावा किया। सम्मेलन में स्ट्राइक अंडरटेकिंग, मुकदमों को गैर जनपद स्थानांतरित करने समेत चार प्रमुख बिंदुओं पर मेजबान व मेहमान अधिवक्ताओ ने खुले मंच से चर्चा की।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here