Google search engine
  • ट्रॉली बैग में भरकर लाई थी आठ किलो गांजा, एक हरकत ने खोली पोल
    कानपुर। पुलिस की सख्ती के बावजूद कानपुर में नशे के कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोएडा में हाउसकीपिंग का काम करने वाली एक 22 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है, जो गांजा तस्करी के काम में लिप्त थी। पुलिस ने उसके पास से ट्रॉली बैग में छिपाकर रखे 8.295 किलोग्राम गांजे के चार पैकेट बरामद हैं। एसीपी छावनी डॉ प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि नोयडा में हाउस कीपिंग का वर्क करने वाली एक युवती ओडिशा के भुवनेश्वर से गांजे की खेप लेकर कानपुर पहुंची थी। यहां उसे यह खेप एक अज्ञात व्यक्ति को डिलीवर करनी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती पहले भी ओडिशा से इस तरह की खेप लाने की बात कबूल कर चुकी है। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच और कॉल डिटेल के जरिए पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
    एसीपी छावनी डॉ प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि गिरफ्तार युवती की पहचान 22 वर्षीय चांदनी जोशी, पत्नी विशाल, निवासी अजीतगंज, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह फिलहाल नोएडा में हाउसकीपिंग का काम करती है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में चांदनी ने बताया कि वह ओडिशा के भुवनेश्वर से गांजे की खेप लेकर कानपुर पहुंची थी। उसे यह माल शहर में किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है, जिसे गांजे की यह खेप पहुंचाई जानी थी।
    एसीपी कैंट डॉ प्रियंका के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने ओडिशा से गांजे की खेप लाने और कानपुर में इसकी डिलीवरी किए जाने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, युवती ने यह भी बताया है कि वह पहले एक-दो बार इसी तरह ओडिशा से माल ला चुकी है।
    कॉल डिटेल और मोबाइल डेटा का विश्लेषण कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ओडिशा में गांजा सप्लाई करने वाला व्यक्ति कौन है और कानपुर में इसकी डिलीवरी लेने वाला मुख्य रिसीवर कौन था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here