- शहर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अनवरत होंगे विभिन्न कार्यक्रम
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर जगभग होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अनवरत 12 कार्यक्रमों की एक रुपरेखा की रचना की गई है। यह एक्सक्लूसिव जानकारी भारतीय जनता पार्टी के उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ को दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भव्य व विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में सांसद रमेश अवस्थी की ओर से मोतीझील मैदान में 76 हजार दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम और आसमान में भव्य ड्रोन शो भी होगा। यह यादगार कार्यक्रम जनभागीदारी के रूप में आयोजित किया जाएगा।
























