- नेत्र व स्वास्थ्य शिविर के अलावा गंगा आरती और जरुरतमंदों की सेवा के आयोजन
-अभियान का उद्देश्य जरुरतमंद, वंचित और कमजोर वर्ग को लाभ देना- अजय कपूर
कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने व उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा व जनकल्याण की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक मलिक अजय कपूर के नेतृत्व में एक माह तक जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। श्री कपूर ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ को बताया कि इस अभियान के माध्यम से समाज के जरुरतमंद, वंचित और कमजोर वर्ग तक सेवा का लाभ देने का प्रयास किया जायेगा। इस अभियान के तहत तीन कार्यक्रम किये भी जा चुके हैं।
























