Google search engine
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिलेगा-महेंद्र सिंह तंवर
  • जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता
    कानपुर। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में स्थानीय पत्रकारों से परिचय लिया और उनसे बातचीत की। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव का उल्लेख करते हुए जनपद में कार्य की प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में रहेगा। जिलाधिकारी श्री तंवर ने कहा कि कानपुर नगर की आवश्यकताओं को समझते हुए विकास कार्यों और जनसुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय और टीम भावना से कार्य करते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। बता दंे कि महेन्द्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। हरियाणा के रोहतक जिले के मूल निवासी महेन्द्र सिंह तंवर ने टेक्सटाइल में इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई और फिर दो साल निजी क्षेत्र में अपनी सेवायंे दीं। इसके बाद वह 2015 में सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस अफसर बने। कानपुर में तैनाती से पहले श्री तंवर गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, शाहजहांपुर के सीडीओ, बहराइच व एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जैसे पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अप्रैल 2025 में उन्हें कुशीनगर का डीएम बनाया गया था। इससे पहले वह संतकबीर नगर के डीएम रहे थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here