Google search engine

-नगर आयुक्त व सीडीओ के साथ सड़कों पर उतरे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर
-डीएम ने महानगर की सड़कों का रात्रिकालीन किया निरीक्षण, दिये जरुरी निर्देश

  • 20 से 25 दिनों में कानपुर की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने का रखा लक्ष्य

कानपुर। शासन की सख्ती के बाद कानपुर की जर्जर सड़कों को मोटरेबल बनाने की मुहिम छेड़ दी गई है। इस दिशा में युद्वस्तर पर कार्य प्रगति पर है। इस कड़ी मंे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने प्रशासन, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात शहर की सड़कों का रात्रिकालीन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, क्षतिग्रस्त सड़कों, सड़क मरम्मत एवं सफाई व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 73 सड़कों को मरम्मत एवं सुधार कार्य के लिए चिन्हित किया गया है, जबकि नगर निगम द्वारा लगभग 500 सड़कों पर रिपेयर एवं आवश्यक लेयरिंग का कार्य टेकअप किया गया है। जिलाधिकारी श्री तंवर ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अगले 20 से 25 दिनों में, दीपावली से पूर्व, सड़क सुधार कार्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने स्पष्ट कहा कि कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा एवं दीपावली से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था और सड़कों को बेहतर बनाने के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन लगातार जारी रहेगा। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूण न होने पर संबंधित विभाग/अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here