ग्रिड सड़क कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
कानपुर। महानगर की रोड्स को अति शीघ्र मोटरेबल बनाये जाने के लिये जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कमान संभाल रखी है। सड़क निर्माण, स्वच्छता एवं कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने बीते शुक्रवार की रात संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान व्हाइट टॉपिंग कार्य की गुणवत्ता का भी स्थलीय परीक्षण किया गया, जो मौके पर संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी श्री तंवर ने निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों में गति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करें।
Home General News कानपुर में जिलाधिकारी का रात्रिकालीन निरीक्षण जारी The Dolphin News| Kanpur| Alok...





























