Google search engine

अपर पुलिस आयुक्त ने कहा – चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में 14 अगस्त से छह सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी-टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये तैयारियां शुरु हो गई हैं।

इस सिलेसिले में टूर्नामेंट के आयोज उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ अपर पुलिस आयुक्त (कानून एंव व्यवस्था) डॉ विपिन ताडा ने ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दर्शकों की सुविधा व सुरक्षा इंतजामों की बाबत आयोजकों के साथ विचार-विमर्श किया।

अपर पुलिस आयुक्त डॉ ताडा ने कहा कि कानपुर में यूपी टी-20 के आयोजन को यादगार बनाने हर स्तर पर व्यवस्था की जायेगी और यह आयोजन यादगार बनेगा।

निरीक्षण के दौरान यूपी टी20 के चैयरमैन डॉ संजय कपूर व यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता मौजूद थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here