Google search engine

प्रदर्शनी में जनपद में हुए विकास कार्याे को किया गया प्रदर्शित, 20 जून तक चलेगी प्रदर्शनी

कानपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषयक विकास प्रदर्शनी का उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कानपुर नगर निगम, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), ट्रूफ कंफर्ट्स लिमिटेड (टीसीएल), नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल), 1×660 मेगावाट पनकी तापीय विस्तार परियोजना, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, भारती कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पराग डेयरी तथा मिशन शक्ति सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में जनपद की दसों विधानसभाओं में विगत 9 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। वहीं फूड कोर्ट आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here