–कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्यों सांसद रमेश अवस्थी ने की समीक्षा
— शहर में चल रहे सीएम ग्रीड के विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर। यशस्वी सांसद रमेश अवस्थी नेकानपुर सेंट्रल स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे सीएम ग्रीड के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद श्री अवस्थी ने समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण के दौरान सभी विभागों और एजेंसियों से साफ शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिये और कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता अनुरुप संपादित होने चाहिये। इस बारे ‘डॉल्फिन न्यूज’ ने सांसद रमेश अवस्थी से खास बातचीत की….

























