Google search engine

भाजपा के गिहार समाज संगठित ताकत बनकर कार्य करेगा

कानपुर। पहली बार कानपुर आये जनजाति मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पर हुये श्री गोंड के स्वागत समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। स्वागत समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री अजय बाबा गिहार, प्रदेश मंत्री लाल सिंह गिहार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सहारिया, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सुमित कुमार, एवं् रामबाबू गिहार, जसवंत गिहार, महेंद्र गिहार, श्री पाल गिहार, लालू गिहार और प्रदेश मंत्री लाल सिंह गिहार मुख्य रुप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज की चिंता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने है।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड ने इस अवसर पर कहा कि गिहार समाज को लगातार भारतीय जनता पार्टी जोड़ती जा रही और कानपुर बुंदेलखंड पद अधिकारियों को गिहार समाज को जोड़ने का काम किया जाये और सभी जिला अध्यक्षों को अपने जिला गिहार समाज के कितने लोग के संख्या को लिख कर के प्रदेश कार्यालय भेजे। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने स्वागत समारोह में शामिल हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा के गिहार समाज ताकत बनकर कार्य करेगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here