-लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी की अनूठी पहल की हो रही चहुुंओर प्रशंसा
-परमट प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास व आधुनिक कक्षों का शिलान्यास
कानपुर। सरकारी विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा को नई दिशा देने की मुहिम के तहत कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एक इतिहास की रचना हुई। सांसद रमेश अवस्थी की सांसद निधि से विद्यालय में बनने वाले आधुनिक शिक्षण कक्षों और अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास का शिलान्यास ऐसे अंदाज में किया गया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया और सांसद अवस्थी के इस यादगार फैसले को अपने दिल में बसा लिया। सांसद श्री अवस्थी का वो फैसला यह था कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य अतिथि वह स्वंय न बनकर उन्होंने इसी विद्यालय के पहली कक्षा के मेधावी छात्र कुमार शिवांशु को चीफ गेस्ट बनाया। बतौर मुख्य अतिथि कुमार शिवांश ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, पूजा-अर्चना की, शिलांयाश की अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया और रिमोट के जरिये शिलापट्ट का अनावरण कर स्मार्ट क्लास एवं नवीन कक्षों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।। शिलांयाश के पत्थर भी मुख्य अतिथि के रुप में कुमार शिवांश का नाम अंकित हुआ। मेरी बात अभी भी अधूरी ह.ै… पूरे कार्यक्रम के दौरान सांसद रमेश अवस्थी मंच के नीचे आम अतिथियों के साथ विराजमान रहे जबकि मुख्य अतिथि की कुर्सी पर कुमार शिवांश साहब शोभायमान रहे। यह केवल एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि यह संदेश था कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और उनका सम्मान ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। एक छोटे से विद्यार्थी के हाथों इस विकास कार्य की शुरुआत होते देख उपस्थित अभिभावक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भावुक भी हुए और गौरवान्वित भी। सभी ने इस पहल को बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली एक अनुकरणीय सोच बताया।
























