-सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी नाकाबंदी अभियान
- संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग
कानपुर। शुक्रवार की रात पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के नेतृत्व में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी नाकाबंदी अभियान चलाकर टू लेयर चेकिंग की गई। थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत मस्वानपुर क्षेत्र में नाकाबंदी योजना के तहत रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही, कमिश्नरेट कानपुर नगर के पश्चिम जोन के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी नाकाबंदी अभियान संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत दूसरे जनपदों से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई, ताकि अपराधियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने, रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी




























