Google search engine

लावारिस मिली चांदी की कीमत 24 लाख
कानपुर। ये है कानपुर महानगर, जहां दस किलो चांदी की सिल्लियां सड़क पर लावारिस पड़ी मिलती हैं। बात सुनने में अटपटी लगती है मगर है बिल्कुल है सही। ईस्ट जोन के थाना फीलखाना पुलिस को बिरहाना रोड पर गीता मंदिर के पास लावारिस दो कर्टन मिले एसीपी कोतवाली की उपस्थिति में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ खोले जाने पर नौ चाँदी की सिल्लियाँ (कुल वजन 9.986 किलोग्राम) बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद समस्त सामग्री को विधिवत सील कर सुरक्षित किया गया है। सामान को नियमानुसार मालखाने में जमा कराया जा रहा है तथा चाँदी को सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय कोषागार में जमा कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here