-जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंे हुई ‘इनोविजन-2026’ विज्ञान प्रदर्शनी
बृजेश मिश्रा ने कहा- विज्ञान प्रदर्शनी में मेधावियों ने बुने हैं सुनहरे कल के सपने
कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई ‘इनोविजन-2026’ विज्ञान प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स के बनाये मॉडल्स ने सभी का मनमोह लिया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर मॉडल प्रदर्शित कर अपनी क्षमता को सभी के सामने रखा। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 3-डी स्टिमुलेशन मॉडल, डी.एन.ए. मॉडल, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, वर्चुअल रियलिटी सिस्टम सहित अनेक अभिनव परियोजनाएँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन मॉडलों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं अनुसंधान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्र मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि बृजेश मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान एवं नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया और उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दीं।




























