Google search engine
  • अगले शुक्रवार को लखनऊ में यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का होगा भव्य आगाज़
  • ड्रोन शो के साथ ही शंकर महादेवन और प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलास देंगी प्रस्तुति
  • कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में धमाका करने के लिये भी यूपीसीए की जोरदारी तैयारी
    कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में होने वाली यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का भव्य आगाज़ 14 अगस्त को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ‘इलेक्ट्रिफाइंग ओपनिंग कॉन्सर्ट’ के साथ होगा। मशहूर गायक शंकर महादेवन, प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलास तथा शंकर महादेवन के पुत्र सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उद्घाटन समारोह को यादगार बनाएंगे। लेकिन कानपुर के क्रिकेट व खेल प्रेमियों को निराश होने की जरुरत नहीं है। लीग के नाकआउट मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जायेंगे और समापन व पुरस्कार वितरण भी यहीं छह सितंबर को होगा। ग्रीन पार्क स्टेडियम में धमाका करने के लिये भी यूपीसीए यानि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन जोरदारी के साथ तैयारी कर रहा है। कनपुरिया क्रिकेट प्रेमियों की भावना और तमन्नाओं को ध्यान में रखते हुये यूपीसीए कई प्लानिंग पर मंथन कर रहा है। यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ को बताया कि प्रयास यही है कि कानपुर में भी यूपी टी-20 का आयोजन किसी मामले में लखनऊ से कम या कमजोर न हो।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here