-श्री विजयादशमी महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला का शुभारंभ
- श्री रामलीला सोसाइटी परेड, कानपुर का 150वां सुस्वर्णिम वर्ष
कानपुर। श्रीरामलीला सोसाइटी परेड का इस साल 150वां सुस्वर्णिम वर्ष है। आयोजनों की श्रृंखला का शुभारंभ मंगलवार को मर्चेंट चैंबर प्रेक्षागार में युग तुलसी महाराज श्रीराम किंकर जी की सुयोग्य शिष्या परम पूज्य दीदी मां मंदाकिनी के मानस प्रचवन के साथ हुआ। दीदी मां मंदाकिनी के प्रवचनों से पूर्व प्रभु श्रीराम दरबार की भव्य आरती की गई। रामकथा से पूर्व हुई आरती कार्यक्रम में राजीव गर्ग, कमल किशोर अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल व पवन गर्ग आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
























