आरोपियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट और गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
कानपुर। फरवरी 2026 में ईस्ट जोन के थाना चकेरी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में शामिल रहे 50,000 के इनामी वांछित अभियुक्त फैज़ को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने पूर्व में सभी मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा लूटी गई धनराशि भी बरामद की थी। विवेचना में स्लॉटर हाउस से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन, गरीब व्यक्तियों के बैंक खातों के दुरुपयोग तथा स्क्रैप कारोबार में फर्जी ई-वे बिल एवं जीएसटी इनवॉइस के माध्यम से कर चोरी का भी खुलासा हुआ। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना ईडी को दी गई है, जिसने प्रकरण का संज्ञान लिया है। उन्होंनेे कहा कि सभी आरोपियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त फैज पर एक चकेरी और जाजमउ थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता

























