Google search engine

पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार चारों बदमाशों पर लगेगा गैंगस्टर

कानपुर। क्राइम ब्रांच और साउथ जोन की थाना जूही पुलिस के बड़े एक्शन में गोवंशीय पशुओं का वध करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार सभी चारों अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जायेगी।
क्राइम ब्रांच कानपुर एवं एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके की टीम को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ लोग सस्ते दामों पर गोवंशी पशुओं को खरीदते हैं और आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए उनका वध कर उनका मांस बेचते हैं। इस सूचना पर इस गिरोह को दबोचने के लिये तीन टीमें लगाई गईं थी।
इस ऑपरेशन में पुलिस ने पहले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक गोवंशी पशु, जिसके गले में रस्सी बंधी थी, बरामद हुआ । साथ ही उनके पास से दो प्लास्टिक के बैग भी मिले, जिनमें चापड़, चाकू एवं अन्य धारदार हथियार बरामद हुए। गहन पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम श्याम जी तिवारी, निवासी थाना रायपुरवा क्षेत्र तथा मोहम्मद आमिर, निवासी थाना चमनगंज क्षेत्र बताया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जो दो व्यक्ति फरार हुए हैं, उनके नाम मोहम्मद चाँद एवं रेहान हैं, जो दोनों सगे भाई हैं तथा जूही परमपुरवा क्षेत्र के निवासी हैं ।
इनकी तलाश के लिए पुलिस एक्सरसाइज कर रही थी। एक सूचना पर आसपास के थानों को सूचित किया गया तथा थाना जूही एवं क्राइम ब्रांच की टीमों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। इसी दौरान दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया । आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी ने भी फायर किया, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े ।
पास जाकर देखा गया तो दोनों के पैरों में गोली लगी थी । उनके कब्जे से एक-एक अदद तमंचा, जिंदा कारतूस एवं खोखा कारतूस बरामद हुआ । उन्होंने अपना नाम मोहम्मद चाँद एवं मोहम्मद रेहान बताया । पूछताछ में उन्होंने भी स्वीकार किया कि वे गोवंशी पशुओं को सस्ते दाम पर खरीदकर लाते हैं और आर्थिक लाभ के लिए उनका मांस विभिन्न लोगों को बेचते हैं। डीसीपी साउथ जोन दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अभियोग में आरोप पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद उनके विरुद्ध गैंगस्टर सहित अन्य गंभीर धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- डीसीपी साउथ जोन दीपेंद्र नाथ चौधरी

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here