क्रिकेट के 44 खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को तराशा जायेगा- अपर नगर आयुक्त
कानपुर। नगर निगम और कानपुर स्मार्ट सिटी के सहयोग से आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए संचालित “स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप/सब्सिडी योजना” के नौवें बैच का प्रशिक्षण 6 जुलाई से शुरू होगा। इस बार स्कीम में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। अपर नगर आयुक्त-द्वितीय जगदीश यादव ने बताया कि इसके लिए चयन ट्रायल एक जुलाई से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार योजना में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसके तहत 44 खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। कुल 10 खेलों में 304 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।





















