Google search engine
  • एडीसीपी सुमित रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, एक गिरफ्तार
  • गांजा स्टोरजे के लिये कंटेनर में विशेष रूप से बनाया गया था सीक्रेट कम्पार्टमेंट

कानपुर। कानपुर कमिनश्रेट पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना सजेती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से लगभग 4.5 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया गया है। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में हुये इस ऑपरेशन में रामेश्वर निवासी जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी श्री रामटेके ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त रामेश्वर ने बताया है कि वह गांजा ओडिशा के नवरंगपुर से लाकर राजस्थान, हरियाणा एवं एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि तस्करी के लिए ट्रक के कंटेनर में विशेष रूप से सीक्रेट कम्पार्टमेंट बनाया गया था। मामले में कानपुर कनेक्शन सहित अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट-अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण सुमित सुधाकर रामटेके, आईपीएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here