इस्लाम के अंतिम पैगंबर के बारे में कथित आपत्तिजनक किया जाना गलत- सपा विधायक
कानपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हसन रूमी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित टिप्पणियों के मामले में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक श्री रुमी ने पत्र में आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा इस्लाम के अंतिम पैगंबर के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है और सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तत्काल जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
बाइट – हसन रूमी, विधायक

























