रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल ने किया वैदिक स्तो़त्र संध्या का आयोजन
कानपुर। मानसून की मनभावन फुहारों के बीच रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल ने यादगार वैदिक स्तो़त्र संध्या का आयोजन किया। संगीत जगत के मशहूर स्तोत्र गायक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने शंख, डमरु एवं वैदिक वाद्यों केे साथ स्तोत्र गायन करके प्रेक्षागार में स्वर लहरियों को बिखेरा। क्लब के अध्यक्ष आनंदवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य वेदों की ध्वनि-परंपरा से जनमानस को जोड़ना है क्योकि वेदमंत्रों के उच्चारण से उत्पन्न स्पंदन प्राण बल, मनोबल और अध्यात्मिक प्रगति में सहायक है। इस अवसर पर मुख्य रुप से विश्वनाथ गुप्ता, सुषमा सिंह, विशाल नड्डा, सत्यशील शुक्ल, अतुल अग्रवाल मौजूद थे।

























