Google search engine
  • किदवई नगर के होटल ओशियन ग्रैंड में पुलिस रेड
  • जुआ खेलते हुये 13 अभियुक्तों किया गया गिरफ्तार
    कानपुर। साउथ जोन के किदवई नगर क्षेत्र का एक ऐसा लक्ज़री होटल, जिसके बारे में कोई सोच भी नही सकता था कि यहां भी काले कारोबार का गढ़ हो सकता है। पुलिस को इसकी भनक लगी और पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त ऑपरेशन्स/साउथ सुमित सुधाकर रामटेके व अपराध शाखा की टीम ने किदवई नगर स्थित होटल ओशियन ग्रैंड में छापेमारी की। सूचना सही थी, पुलिस ने जुआ खेलते हुए 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए। मौके से लगभग 5.5 लाख रुपये नकद बरामद किये गये। फरार अभियुक्त संदीप साहू के विरुद्ध पूर्व से भी जुआ अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार होटल के रजिस्टर की जांच में पिछले डेढ़ माह से संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि होटल का सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश एवं मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
    बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण/ऑपरेशन्स सुमित सुधाकर रामटेके, आईपीएस
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here