–एमएलसी अरुण पाठक, केडीए वीसी, आरएसओ ग्रीन पार्क व संजय कपूर की बंद कमरे हुई बैठक
कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में जल्द ही कुछ बड़ा शुभ होने जा रहा है। बुधवार की शाम ग्रीन पार्क के क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी के कार्यालय में एमएलसी अरुण पाठक, केडीए वीसी अंकुर कौशिक व यूपी टी-20 के चैयरमैन संजय कपूर की बंद कमरे बैठक हुई। बैठक का फोकस किस बिंदु पर था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन एमएलसी श्री पाठक का कहना था कि राज्य सरकार ने ग्रीन पार्क के जीर्वाेद्वार के लिये करीब 350 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस सिलसिले में विचार-विमर्श किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आने वाले समय में कानपुर में भी आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों का आयोजन हो सकेगा। उन्होंने ग्रीनपार्क की वर्तमान व्यवस्था को भी बेहतर बताया। कहा कि बैठक में स्टेडियम के विकास और सुविधाओं को लेकर चर्चा की। ग्रीन पार्क स्टेडियम के जिम को लेकर उठ रहे सवालों और शिकायतों पर अरुण पाठक ने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। जब वे खुद जिम पहुंचे, तो वहां खिलाड़ी और आम लोग वर्कआउट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिम पूरी तरह चालू है और बेहतरीन तरीके से चल रहा है। एमएलसी अरुण पाठक ने आरएसओ करमवीर सिंह की कार्य प्रणाली की भी सराहना की।
बाइट- एमएलसी अरुण पाठक






























