Google search engine
  • मंगलवार की शाम शुरु हुई बारिश के जारी रहने से तैयारियों में व्यवधान

कानपुर। यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर मंगलवार का दिन आयोजकों के लिये ‘शुभ’ नहीं रहा। दोपहर में हुई हल्की-फुल्की बारिश के बाद शाम होते सावन की फुहारों ने रौद्र रुप ले लिया। शाम तकरीबन पांच बजे से शुरु हुई बारिश के कई घंटे तक जारी रहने से यूपी टी-20 के आयोजन की तैयारी में खलल पड़ गया। आनन-फानन में ग्रीन पार्क स्टेडियम की आउट फील्ड व विकेट्स को कवर किया गया । इसके अलावा कई और इंतजाम भी किये गये। मंगलवार को आज फ्लड लाइट्स की फाइनल टेस्ंिटग के साथ ही कई और तैयारियों को लास्ट टच दिया जाना था, जोकि नहीं हो पाया। इधर यूपीसीए के पिच क्यूरेटर भूपेंदर सिंह ने कहा बारिश से निपटने के सभी इंतजाम पूरे है। उधर, सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 26 से लेकर 28 अगस्त तक बारिश के मामले में मौसम का हाल बुरा रहने की संभावना है। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की खास रिपोर्ट…

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here