Google search engine

-नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने में छह अभियोग दर्ज

  • दो गिरफ्तार, अभियुक्त गोविंद फरार, लोकेशन राजस्थान में मिली
  • नगर निगम में आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी
    कानपुर। नगर निगम में अवैध वसूली व गुंडागर्दी एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छह अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने प्रेस कांफेंस में बताया कि जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग 100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है।
    पुलिस आयुक्त श्री लाल ने बताया कि प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बाइट- अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त- रघुबीर लाल

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here