- –बग्गी कैम समेत 38 सुपर हाईटेक कैमरों से 180 देशों में ग्रीन पार्क से होगा लाइव टेलीकास्ट
- – ग्रीन पार्क स्टेडियम के इतिहास के पन्नों पर कल से एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है
कानपुर। यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के बहाने एतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम के इतिहास के पन्नों पर कल से एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से छह सितंबर तक होने वाले बहुप्रतिक्षित क्रिकेट जलसे के लाइव टेलीकास्ट में पहली बार सुपर वायरलेस अंपायर कैम का इस्तेमाल होगा जोकि आज तक नहीं हुआ है। टूर्नामेंट के लाइव टेलीकास्ट में 38 सुपर हाईटेक कैमरों का इस्तेमाल होगा। WT Vision के प्रोडक्शन मैनेजर आयुष गुप्ता ने ग्रीन पार्क में फर्स्ट टाइम अंपायर के हेड पर सवार होने जा रहे सुपर वायरलेस अंपायर कैम के फिचर्स को ‘Dolphin News’ के साथ एक्सक्लूसिवली शेयर किया।

































