Google search engine
  • ओल्ड ग्रीन पार्क का आज ‘फेयरवेल’, अपकमिंग न्यू ग्रीन पार्क का ‘वेलकम’
  • ग्रीनपार्क के कायाकल्प के लिये 457 करोंड़ रुपये की भारी धनराशि स्वीकृत
  • दर्शक क्षमता होगी 55 हजार, अंडर ग्राउंड पार्किंग के साथ कई अन्य फिचर्स
    कानपुर। ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम का खोया गौरव व वैभव जल्द ही लौटने वाला है। ग्र्रीन पार्क का रुतबा एक बार से विश्व पटल पर सिर कर बोलेगा। विश्व के पांच सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियम में एक ग्रीन पार्क इस समय अपने जीर्णाेद्वार की ओर अग्रसर है। अगले माह से 457 करोड़ की लागत से इस स्टेडियम के कायाकल्प का काम शुरू हो जायेगा जिसके बाद संभवतः अगले तीन सालों तक यहां कोई बड़ा मुकाबला शहरवासी नहीं देख पायेंगे। इसे देखते हुए शहर के सांसद रमेश अवस्थी ने इस स्टेडियम के ऐतिहासिकों क्षणों को यादों में संजोये रखने के लिए ग्रीनपार्क गौरव कप का आयोजन रविवार को रखा है। इस अवसर पर ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने सांसद श्री अवस्थी से खास बातचीत की।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here