कानपुर में चल रही अंपायर-स्कोरर की कार्यशाला में आधा-दर्जन महिलायें भी
कानपुर। इन ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में चल रही अंपायर-स्कोरर की वर्कशॉप में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों की महिला प्रतिभागी भी शामिल हुईं हैं। इस शिक्षाप्रद कार्यशाला के आयोजन का उद्देश अंपायर व स्कोरर की प्रतिभा को तराशना व संवारना है। यूपीसीए की चार दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के 35 जिलों के 96 अंपायर और 38 स्कोरर सहित कुल 133 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें छह महिलायें भी शामिल हैं। यूपीसीए ने नारी शक्ति को प्रोत्साहन देने की दिशा में कई प्रयास शुरु किये हैं। इस बारे में यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला से ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने खास बातचीत की।
Home General News नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने को प्रयत्नशील ‘यूपीसीए’| The Dolphin News| Kanpur|...




























