- भव्यता के साथ होगा फाइनल व प्राइज़ डिस्ट्रीबूशन
कानपुर। राजधानी लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिये खुशखबरी है। यूपी टी-20 के प्लेऑफ मैचों के अलावा फाइनल व प्राइज़ डिस्ट्रीबूशन सेरेमनी पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगी। यह बात यूपी टी-20 गर्वर्निंग काउंसिल के चैयरमैन मलिक डॉ संजय कपूर ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ से खास बातचीत में कही।






























