Google search engine

पहले दिन जेंडर-सेंसिटिव पुलिसिंग पर 17 जिलों के पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित

कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा न्याय तक उनकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा पुलिस अधिकारियों मंहलैंगिक संवेदनशीलता को सुदृढ ़करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘शक्ति और सुरक्षा’ विषयक दो दिवसीयक्षमता संवर्धन का शुभारंभ रागेंद्र स्वरूप सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स ऑडिटोरियम में हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश पुलिस तथा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। कार्यक्रम की चीफ गेस्ट राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर थीं। उनके साथ रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान, सुभाष चंद्र दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन सहित उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि समेत सभी का आभार अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध/मुख्यालय स्नेहा तिवारी ने ज्ञापित किया। दो दिवसीय इस कार्यशाला में कानपुर और आगरा जोन के 17 जिलों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here