किसी भी सूरत में नहीं होगी प्राणघातक चाइनीज़ मांझे की बिक्री
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच व थाना कलक्टगंज पुलिस ने बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझे चरखियां बरामद कर स्पष्ट संकेत दे दिया है कि किसी भी सूरत में इस प्राणघातक डोरी, जोकि पतंग उड़ाने में इस्तेमाल की जाती है, की खरीद-फरोख्त नहीं होने दी जायेगी। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके, आईपीएस के नेतृत्व में हुई रेड में पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 150 चरखियों को बरामद करने में अभूतपूर्व हासिल की है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। इस बारे मंे ‘डॉल्फिन न्यूज’ ने डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बातचीत की…

























