Google search engine

दुर्घटना में नौ लोग घायल, घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी

कानपुर। आज 13 जुलाई को पूर्वी जोन के थाना महाराजपुर क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो वाहन की सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जिनमें एक वयस्क एवं दो बच्चे हैं, जबकि नौ अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कर सभी घायलों को उपचार हेतु हैलेट अस्पताल भेजा गया है। घायलों का हाल जानने के लिये जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिजनों को हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दियार्।
अपर पुलिस आयुक्त, (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस दुर्घटना में अब तक कुल तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुइ है, जिनमें 01 वयस्क एवं 02 बच्चे हैं, जबकि 09 अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति वर्तमान में सामान्य एवं खतरे से बाहर है तथा उनका समुचित उपचार कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घायलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे। रात्रि के समय हाईवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान स्कॉर्पियो वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

बाइट – अपर पुलिस आयुक्त, (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा
बाइट- जिलाधिकारी- जितेंद्र प्रताप सिंह

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here