Google search engine

-फिल्म में साइबर सुरक्षा, डिजिटल/वर्चुअल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों पर फोकस

कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता हेतु निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ की स्क्रीनिंग आज रेव-थ्री सिनेमा में गई। मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में हैं जबकि कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में एसीपी आनंद ओझा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ के माध्यम से साइबर सुरक्षा, डिजिटल/वर्चुअल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों एवं जन-जागरुकता पर फोकस किया गया है। साइलेंट क्राइम्स फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों कानपुर में ही विभिन्न स्पॉट्स पर की गई थी। फिल्म के माध्यम से संदेश दिया गया कि जागरुकता से ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। साइलेंट क्राइम्स फिल्म की एक झलकी….!

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here