Google search engine
  • महाराजपुर थाने की घटना, बचाने में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी भी झुलसे

कानपुर। अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्वी जोन के महाराजपुर थाना परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने पत्नी पूनम पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया और महेश को बचाने में कई पुलिसकर्मी भी झुलस गये है।
एडीसीपी ईस्ट शिवा सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना महाराजपुर पर महेश पासी नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के संबंध में प्रार्थना-पत्र देने आया था। प्रार्थना-पत्र देने के बाद उसने थाना परिसर के बाहर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और जलती हुई अवस्था में थाना परिसर की ओर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी महाराजपुर जनार्दन सिंह सहित 3-4 पुलिसकर्मी भी झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया तथा संबंधित व्यक्ति को बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी- शिवा सिंह, आईपीएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here