Google search engine

-82 प्रतिशत मेडल जीतकर छात्राओं ने रचा इतिहास
-1,07,713 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई डिग्रियां

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय का 41वां दीक्षांत समारोह यहां वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में बेहद भव्यता और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया। इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में बेटियों की मेधा का एक बार फिर बोलबाला रहा। विश्वविद्यालय द्वारा कुल 96 पदक प्रदान किए गए, जिनमें से कुल 51 मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक मिले। इन 51 विद्यार्थियों में 42 छात्राएं और केवल 9 छात्र शामिल रहे। पदक प्राप्त करने में बेटियों का प्रतिशत 82.35 प्रतिशत रहा। राज्यपाल ने स्वयं 25 मुख्य मेधावियों को मंच पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कुल 92 शोधार्थियों को पी-एच.डी. की उपाधि दी गई, जिनमें 50 महिला और 42 पुरुष विद्यार्थी शामिल रहे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here