-नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चौंपियनशिप के विनर पायस और सिंड्रेला से ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की खास बातचीत
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चौंपियनशिप के विनर्स ट्राफी सिरमौर करने के बाद ‘फूले नहीं समाये’। जीत और उसके बाद ट्राफी प्राप्त करने के बाद ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने मेंस विनर दिल्ली के पायस जैन व वेस्ट बंगाल की सिंड्रेला दास से खास बातचीत की, जिसमें इन प्रतिभावान विजेताओं ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता व प्रशिक्षकों को दिया। साथ ही ‘खेलों का स्वर्ग’ कहे जाने वाले कानपुर के टीएसएच में इंटरनेशनल लेबल की स्पोर्ट्स फैसलिटीज़ को भी सराहा। सिंड्रेला ने यूथ गर्ल्स अंडर-19 का खिताब भी अपने नाम किया है।






























