Google search engine
  • सांसद एकादश बनाम कानपुर एकादश के बीच होगा छह सितंबर को रोमांचक मुकाबला
    कानपुर। ‘ग्रीन पार्क गौरव कप’ में नामचीन खिलाड़ियों के साथ जनप्रतिनिधि दिखायेंगे बल्ले का जोर, लगेगी जोरदार चौके-छक्कों की झड़ी।
    युसुफ पठान और अंकित राजपूत की कप्तानी में होगा 15 ओवर का महामुकाबला, सेलिब्रिटीज भी बढ़ाएंगे शोभा। कानपुर की क्रिकेट पहचान कहे जाने वाले ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में छह सितंबर की शाम कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसे शहर के खेलप्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे।
    ग्रीन पार्क के विजिटर्स गैलरी में प्रेस कांफ्रंेस में सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि रविवार छह सितंबर को शाम 5 बजे से सांसद एकादश बनाम कानपुर एकादश के बीच रोमांचक टी15 मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले में सांसद एकादश की कप्तानी देश के मशहूर क्रिकेटर और सांसद युसुफ पठान करेंगे, जबकि कानपुर एकादश की कमान आईपीएल में खेल चुके तेज गेंदबाज अंकित राजपूत संभालेंगे। मैच के दौरान टेलीविजन और बड़े पर्दे के कई सेलिब्रिटी कलाकार भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। सबसे खास बात यह है कि क्रिकेट प्रेमियों को मुकाबला देखने के लिए निशुल्क पास उपलब्ध कराए जाएंगे। पास सांसद सेवा केंद्र, स्वरूप नगर स्थित सांसद कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। सांसद श्री अवस्थी ने बताया कि मैच का उद्घाटन किसी गरीब घराने का उदीयमान प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी बतौर मुख्य अतिथि करेगा। इस अवसर पर देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। प्रेस वार्ता में जेके समूह के जितंेद्र अवस्थी, एडीएम सिटी आलोक गुप्ता, आईपीएल प्लेयर अंकित राजपूत व आरएसओ ग्रीन पार्क करमवीर सिंह भी मौजूद थे।

दोनों ही तरफ की संभावित टीम-

सांसद IX

  1. Sh. Yusuf Pathan Ji(Captain)
  2. Sh. Anand Bhadauria Ji
  3. Sh. Biswajit Sinha (Rahul Sinha) Ji
  4. Sh. Danish Ali Ji
  5. Sh. Abhijeet Singh Sanga Ji
  6. Sh. Praveen Khandelwal Ji
  7. Dr. Prashant Yadaorao Padole Ji
  8. Sh. Ramesh Awasthi Ji
  9. Sh. Sadanand M. S. Tanavade Ji
  10. Sh. Somendra Tomar Ji
  11. Sh. Subrat Pathak Ji
  12. Sh. Surendra Maithani Ji
  13. Sh. Vijay Dubey Ji
  14. Sh. Nishikant Dubey Ji

Kanpur XI-

🏏 TEAM SQUAD

  1. Ankit Rajput – Ex-IPL Player
  2. Anubhav Singh – IAS
  3. Akanshu Govil – IRS
  4. Dr Balkar Singh – IAS
  5. Ankur Kaushik – IAS
  6. Abhinav Jain – IAS
  7. Karamveer Singh – RSO
  8. Sandeep Kumar – IAS
  9. Shubham Patel – IPS
  10. Deepankar Malviya – Player
  11. Satish Jaiswal – Ex-UP Player
  12. Sunil Tripathi – Railway, Ex-UP Player
  13. Harjeet Singh Ji
  14. Gopal Ji
  15. Amit Paul Ji

Physio Stanly Brown

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here