Google search engine

सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार
-ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे यूपी टी-20 के नाकआउट मैच

कानपुर। कानपुर में यूपी टी-20 के आयोजन को लेकर सभी अटकलों पर विराम लग गया है। खेल प्रेमी लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी के अथक प्रयासों से पूर्व में रही कानपुरिया क्रिकेट प्रेमियों की निराशा अब खुशी, उमंग, उत्साह और उमंग में तब्दील हो गई है। यूपी टी-20 क्रिकेेेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रदेश की राजधानी के इकाना स्टेडियम में होगा और लीग मैच भी यहीं खेले जायेंगे जबकि नाकआउट मैचों के अलावा फाइनल और समापन समारोह कानपुर के एतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम मंे ही होगा। इस बारे में ‘डॉल्फिन न्यूज़’ से हुई खास बातचीत में सांसद अवस्थी ने कहा कि क्रिकेट कानपुर की संस्कृति में रचा-बसा है और कानपुर के खेल प्रेमियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। बता दें कि हर दिल अज़ीज सांसद रमेश अवस्थी ने शहर के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये ऐन वक्त पर ऐसा सुपर शॉट जड़ा था कि राजधानी की ओर रुख कर गया प्रतिष्ठित यूपी टी-20 टूर्नामेंट वापस कानपुर लौट आया है। यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर ‘डॉल्फिन न्यूज’ की सांसद रमेश अवस्थी से ‘एक्सक्लूसिव टॉक’…

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here