- कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के प्रयास की चहुंओर प्रशंसा
कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता हेतु निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ की स्क्रीनिंग आज रेव-थ्री सिनेमा में गई। मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में हैं जबकि कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में एसीपी आनंद ओझा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ के माध्यम से साइबर सुरक्षा, डिजिटल/वर्चुअल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों एवं जन-जागरुकता पर फोकस किया गया है। साइलेंट क्राइम्स फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों कानपुर में ही विभिन्न स्पॉट्स पर की गई थी। फिल्म के माध्यम से संदेश दिया गया कि जागरुकता से ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। ‘साइलेंट क्राइम्स’ फिल्म का अवलोकन करने के बाद दर्शकों ने कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के प्रयास की जमकर सराहना की और साइबर अपराधों से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ‘डॉल्फिन न्यूज’ ने फिल्म के बारे में कानपुर जोन की एडीजी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, कानपुर रेंज के डीआईजी श्री यमुुना प्रसाद व अन्य गणमान्य लोगों से बातचीत की।

























