Google search engine
  • ‘शक्ति और सुरक्षा’ विषयक कार्यशाला में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने 17 जिलों के पुलिसकर्मियों को दिये महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व न्याय सुनिश्चित करने के ‘टिप्स’

कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा न्याय तक उनकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा पुलिस अधिकारियों मंहलैंगिक संवेदनशीलता को सुदृढ ़करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘शक्ति और सुरक्षा’ विषयक दो दिवसीयक्षमता संवर्धन कार्यशाला में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने 17 जिलों के पुलिसकर्मियों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व न्याय सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण ‘टिप्स’ दिये। दो दिवसीय इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन कानपुर के रागेंद्र स्वरूप सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स ऑडिटोरियम में किया गया है। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने अपने संबोधन में महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग कोे सुरक्षित एवं सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए महिला सुरक्षा संबंधी मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं पीड़ित-केंद्रित कार्रवाई पर बल दिया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here