-टीएसएच में चल रही नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लक्ष्य कर रहे हैं प्रतिभाग
कानपुर। उम्र छोटी लेकिन हौंसले बडे़। ये हैं उत्तर प्रदेश के उदीयमाान टेबल टेनिस खिलाडी लक्ष्य, जिनकी निगाहें विश्व पदक पर टिकी हुईं हैं। वह इंग्लैंड में होने वाली वर्ल्ड चैपियनशिप में भाग लेने वाली एशियन टीम में भारत के एकमात्र खिलाड़ी है। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिये आये लक्ष्य से ‘डॉल्फिन न्यूज़’ को बातचीत करने का मौका मिला।






























