-प्रिय भाई सांसद रमेश अवस्थी और अजय कपूर को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी
कानपुर। इन दिनों औद्योगिक नगरी कानपुर में पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजय कपूर के नेतृत्व में रक्षा बंधन के अवसर पर अद्भुत राखी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चौंबर हाल में हुये राखी महोत्सव में अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यहां पर आई सैकड़ों बहनों ने अपने प्रिय भाई सांसद रमेश अवस्थी व पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजय कपूर को राखी बांधी और मंगल कामना करने के साथ ही उनसे उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। बहन फाउंडेशन के बैनर तले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा आयोजित भव्य राखी महोत्सव के पांचवें दिन बहनों का उत्साह देखते ही बना। राखी महोत्सव में भाजपा की महिला पदाधिकारियों, महिला उद्यमियों, अधिवक्ता बहनों, शिक्षिकाओं, चिकित्सकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी सैकड़ों बहनों ने अजय कपूर व सांसद रमेश अवस्थी को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। इस अवसर पर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, दादानगर कोआपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। यहाँ पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी, पूनम कपूर, सरोज सिंह, रोटरी क्लब गौरव की अध्यक्ष नित्या चावला, वीएसएसडी कॉलेज की प्राचार्या नीरू टंडन, गीता टंडन, रीता शास्त्री, मनप्रीत सहित सैकड़ों बहनें मौजूद रहीं ।





























