Google search engine

अत्याधुनिक तकनीकं से सुसज्जित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर पुलिस स्टेशन

कानपुर। रेलबाजार से रिजर्व पुलिस लाइन के सामने सिविल लाइंस वीआईपी रोड पर स्थानांतरित हुये साइबर पुलिस स्टेशन में साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध सहित सभी साइबर मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई होगी। साइबर थाने को उन्नत सॉफ्टवेयर से लैस करके विशेष टेक्निकल सेल को यहां स्थापित किया गया। बड़ा चौराहा, पुलिस ऑफिस व कलेक्ट्रेट के बिल्कुल नजदीक होने के कारण आमजन को काफी सहूलियत हो गई है।
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए साइबर थाने को नवीनतम तकनीक एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं से विकसित किया गया है । यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम संयुक्त रूप से कार्य करेगी, जिससे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध एवं अन्य साइबर अपराधों की जांच अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से की जा सकेगी । नए साइबर थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर), प्रभारी निरीक्षक साइबर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिससे साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई की गति और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
बाइट- एडीसीपी (क्राइम) अंजलि विश्वकर्मा

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here