कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की अपील- सतर्क रहें – सुरक्षित रहे!
कानपुर। साइबर क्राइम अब केवल स्क्रीन तक सीमित नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने वाला वास्तविक खतरा है। इसी खतरे के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ विशेष स्क्रीनिंग शनिवार को रेव 3 सिनेमा में की। इस यादगार कार्यक्रम में अभिनेता अन्नू कपूर, फिल्म के अन्य कलाकार, सांसद रमेश अवस्थी व जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। फिल्म ने डिजिटल/वर्चुअल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी व केवाईसी धोखाधड़ी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तौर-तरीकों और उनसे सुरक्षित रहने के सरल एवं प्रभावी उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
सतर्क रहें – सुरक्षित रहेःं
क्योंकि साइबर अपराधी आपकी एक छोटी-सी चूक का इंतज़ार करते हैं, आपकी जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

























