Google search engine

-कार्डियोलॉजी समिट में दिल के इलाज की नई तकनीक पर चर्चा

कानपुर। दिल के मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक इलाज देने के मकसद से दो दिवसीय ‘कानपुर कार्डियोलॉजी समिट 2026’ कार्डियो मेटाबोलिक सोसाइटी के तत्वावधान में किंग्सटन रिसॉर्ट में प्रारंभ हुई। समिट में देश और दुनिया के 300 से ज्यादा दिग्गज कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हिस्सा ले रहे हैं। समिट का उद्घाटन फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
समिट के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सम्मेलन में दिल की बीमारियों से जुड़े नवीनतम शोध, एडवांस ट्रीटमेंट और तकनीकों पर विस्तार से मंथन होगा। देश-विदेश से आने वाले विशेषज्ञ आपस में नॉलेज शेयर की, ताकि कानपुर और आसपास के मरीजों को वर्ल्ड क्लास इलाज की सुविधा मिल सके। कॉन्फ्रेंस में प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी, क्लिनिकल कार्डियोलॉजी, कार्डियक इमेजिंग, हार्ट फेल्योर, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और स्ट्रक्चरल व इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी जैसे गंभीर विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित होंगे।
बाइट- ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री- डॉ. अमित कुमार

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here