- रंग-बिरंगी लेेज़र लाइटों के बीच आरती और आतिशबाजी का अद्भुत संगम
- खिलाड़ी, ग्राउंडमैन और ग्रीन पार्क के विकास में योगदान देने वाले सम्मानित
- ‘ग्रीन पार्क गौरव कप’ का शुभांरभ और समापन आंखें नम कर देने वाला रहा
कानपुर। कानपुर की क्रिकेट पहचान कहे जाने वाले ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम के लिये छह सितंबर 2026 का दिन अति खास रहा। सांसद रमेश अवस्थी के अथक प्रयासों और उनके सुपर-डुपर विज़न से इस रविवार की शाम कुछ ऐसा हुआ घटित हुआ, जिसे कानपुर के खेल प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। करीब आठ दशक के क्रिकेट इतिहास को अपने सीने में समेटे ग्रीनपार्क रेनोवेशन से पहले एक भव्य टी-15 मुकाबले के जरिए ग्रीन पार्क के पुराने स्वरूप को विदाई दी गई। जहां रंग-बिरंगी लेेज़र लाइटों के बीच आरती और आतिशबाजी का अद्भुत संगम देखने को मिला। वहीं, पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल व सांसद रमेश अवस्थी ने संयुक्त रुप से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी, ग्राउंडमैन और ग्रीन पार्क के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।






























