Google search engine

-48 सिम, लैपटॉप, तीन मोबाइल, बैंक दस्तावेज और नकदी बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

कानपुर। साइबर अपराधियों की धड़पकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वेस्ट जाने की कल्याणपुर थाना पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। इस मामले में तीन शातिर साइबर क्रिमनल्स को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और नकदी बरामद की है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में शुभेन्द्र प्रकाश मिश्र उर्फ शुभम मिश्रा, राज सिंह और राहुल चौधरी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि बरामद डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और पूरे साइबर नेटवर्क के साथ अवैध बैंकिंग लेन-देन की विस्तृत जांच कर रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- श्री रघुवीर लाल,पुलिस कमिश्नर

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here